लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर खीरी: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी जान, स्वच्छ भारत मिशन से बना शौचालय गिरा, मासूम की मौत

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना…

ADVERTISEMENT

सरकारी शौचाल अचानक ढह जाने से 5 साल के मासूम की हुई मौत
सरकारी शौचाल अचानक ढह जाने से 5 साल के मासूम की हुई मौत
social share
google news

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना सरकारी शौचालय अचानक ढह गया और इसकी चपेट में 5 साल का मामूम आ गया. इस हादसे में मासूम की मौत हो गई. मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का आरोप है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय का निर्माण घटिया सामग्री से किया गया था, जिससे वह अचानक गिर गया.