लेटेस्ट न्यूज़

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर एक और बड़ी कार्रवाई, सीज हुई 5 करोड़ की प्रॉपर्टी

Uttar Pradesh News: सपा विधायक इरफान सोलंकी (MLA Irfan solanki) पर योगी आदित्यनाथ सरकार का एक्शन जारी है. इरफान सोलंकी की परेशानी कम होती नहीं…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: सपा विधायक इरफान सोलंकी (MLA Irfan solanki) पर योगी आदित्यनाथ सरकार का एक्शन जारी है. इरफान सोलंकी की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है. पहले ही गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद इरफान सोलंकी की आवासीय योजना में प्लॉट को जब्त करने के लिए शुक्रवार को कानपुर पुलिस गाजियाबाद पहुंची. वहीं कानपुर पुलिस शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंची यहां विधायक इरफान सोलंकी का मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में 300 वर्ग मीटर के एक प्लॉट को जब्त कर लिया. पुलिस ने नोटिस चस्पा कर कर उसे शुक्रवार को जब्त कर लिया. बता दें कि करीब 5 करोड़ रुपये की अनुमानित बाजार मूल्य इस प्लाट का बताया जा रहा है.