लेटेस्ट न्यूज़

नीम हकीमों के सहारे चल रहा बदायूं जिला अस्पताल? स्टाफ बेबस और मरीज परेशान!

Badaun News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सूबे में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के चाहे कितने भी बड़े-बड़े दावे कर ले, लेकिन बदायूं का जिला…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Badaun News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सूबे में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के चाहे कितने भी बड़े-बड़े दावे कर ले, लेकिन बदायूं का जिला अस्पताल कुछ और ही तस्वीर बयान कर रहा है. दरअसल, बदायूं से खबर सामने आई है कि यहां के जिला अस्पताल के वॉर्ड में नीम हकीम जादू-टोटके से झाड़-फूंक कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं. वहीं, आरोप यह भी है कि ये हकीम मरीज और उनके तीमारदारों को परेशान करते हैं और पैसे भी वसलते हैं. वहीं, मामला सामने आने के बाद सीएमएस डॉक्टर कप्तान सिंह ने कार्रवाई करने की बात कही है.