लेटेस्ट न्यूज़

बदायूं: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने कही ये बात

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को दो लोगों को रौंद दिया.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को दो लोगों को रौंद दिया. हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इसके बाद मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. मुजरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सिंह ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की शिनाख्त बिल्सी थाना अंतर्गत ढकपुरा गांव निवासी चंद्रपाल शाक्य (50) और अवनीश यादव (30) के रूप में हुई है.