लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में डेंगू- 2 स्ट्रेन के 13 मरीज मिले, जानें क्या है ये और कितना है खतरनाक

उत्तर प्रदेश के आगरा में डेंगू का खतरा कई गुना बढ़ गया है. जिले में डेंगू-2 स्ट्रेन के 13 मरीज मिले हैं. 24 सितंबर को…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में डेंगू का खतरा कई गुना बढ़ गया है. जिले में डेंगू-2 स्ट्रेन के 13 मरीज मिले हैं. 24 सितंबर को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से 25 मरीजों के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए थे. 26 सितंबर को जांच रिपोर्ट सामने आई है, जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया. 13 मरीजों की जांच रिपोर्ट में डेंगू-2 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है.

25 मरीजों के जांच सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए थे. 13 मरीजों में डेंगू 2 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है. डेंगू का यह सबसे खतरनाक स्ट्रेन है.

डॉ. विकास कुमार, एसएन मेडिकल कॉलेज

डॉक्टर्स बताते हैं कि डेंगू के 4 स्ट्रेंन सामने आए हैं. डेन वन , डेन 2 , डेन 3 और डेन 4. इन सब में डेन 2 स्ट्रेन सबसे ज्यादा खतरनाक है. डेन 2 स्ट्रेन से पीड़ित मरीजों की मौत की संख्या भी सबसे ज्यादा है. यह स्ट्रेन सबसे खतरनाक माना जा रहा है.

डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू का 2 स्ट्रेन सबसे ज्यादा खतरनाक है. इसके पीड़ित मरीजों की तबीयत तेजी से बिगड़ती है और खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है.

दुकाननुमा ‘अस्पताल’ में चल रहा डेंगू का इलाज! देखिए UP में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत