मुजफ्फरनगर में पति की हत्या के लिए पत्नी ने बेचनी चाही जमीन, BF ने कतिलों को दी 3-3 लाख रुपये की सुपारी
Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में किसान प्रवीण हत्याकांड का पुलिस ने 60 घंटे में किया खुलासा. शराब और प्रेम-प्रसंग के चलते पत्नी ने कराई पति की हत्या. 4 गिरफ्तार.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar Crime News
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंबरपुर में जंगल में 27 सितंबर को हुई 50-52 वर्षीय किसान प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. जांच के दौरान जब पुलिस ने सबूत और कड़ियां जोड़ीं तो हत्या की सुई किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि मृतक के अपने घर तक पहुंच गई. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोप में मृतक की पत्नी रेखा, उसके प्रेमी विकास, राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
