मुजफ्फरनगर के मोहित ने जहरीले सांप को पकड़कर हिम्मत दिखाई, फिर कर बैठा ऐसी गलती कि जिंदगी ही चली गई
UP News: मुजफ्फरनगर के मोहित ने सांप को पकड़ा और हिम्मत दिखाई. मगर इसके बाद उसने जो किया, वह उसकी मौत का कारण बन गया.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar News
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक को सांप के साथ करतब दिखाना भारी पड़ गया. जिस समय युवक सांप के साथ करतब दिखा रहा था, उस समय लोग उसकी वीडियो बना रहे थे. तभी सांप ने उसे काट लिया. फिर भी युवक ने इस बात को हल्के में लिया. मगर थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई. अब युवक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

