लेटेस्ट न्यूज़

खतौली उपचुनाव: बीजेपी के विरोध में उतरा त्यागी समाज, पंचायत में किया बड़ा ऐलान

Khatauli By-Election: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर इस समय उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल दोनों आमने-सामने हैं.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Khatauli By-Election: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर इस समय उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल दोनों आमने-सामने हैं. वहीं उपचुनाव में भाजपा को लोकदल के अलावा त्यागी समाज से भी चुनौती मिलती दिख रही है. खतौली में त्यागी समाज एक स्वर में भाजपा का विरोध करता दिख रहा है. बता दें कि शनिवार को खतौली के नावला गांव में त्यागी समाज की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांव से त्यागी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.