Moradabad News: मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में 14 वर्षीय किशोरी की मौत, गर्भवती समेत 7 घायल
Moradabad-Aligarh Highway Accident: मुरादाबाद-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कुंदरकी क्षेत्र में रोडवेज बस और सिलेरियो कार की आमने-सामने टक्कर में 14 वर्षीय किशोरी पायल की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत 7 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर किया गया.
ADVERTISEMENT

Moradabad Accident News
Moradabad Road Accident: मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरादाबाद-बिलारी हाईवे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. मुरादाबाद अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर ग्राम हुसैनपुर छिरावली के पास एक रोडवेज बस और सिलेरियो कार में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों और एक गर्भवती महिला सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायल उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं और बदायूं स्थित काली माता मंदिर में जात लगाने जा रहे थे.