लेटेस्ट न्यूज़

आगे बदमाश...पीछे पुलिस, मुरादाबाद की सड़कों पर रात में ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को दिखानी पड़ी अपनी सुपर पावर!

मुरादाबाद के मंझोला थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पॉक्सो एक्ट के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए. ये आरोपी नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामले में फरार थे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Moradabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मंझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ी मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दुष्कर्म और उत्पीड़न के आरोप में वांछित दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है. बता दें कि इसके बाद दोनों को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.