लेटेस्ट न्यूज़

हिंदू जातियों के नाम पर मुस्लिम चला रहे बैंड... मुरादाबाद में अब ये नया विवाद भड़क गया, मामला क्या है?

मुरादाबाद में मुस्लिम संचालकों द्वारा हिन्दू नामों से बैंड कंपनियां चलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एडवोकेट सीवी शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में बैंड कंपनियों के नामों को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. आरोप है कि कई मुस्लिम संचालक अपनी बैंड कंपनियों को हिन्दू देवी-देवताओं के नाम से चला रहे हैं जिससे हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं. यह मामला तब सुर्खियों में आया जब एडवोकेट सीवी शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. बता दें कि शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस ने दोनों पक्षों को एसपी सिटी ऑफिस बुलाकर बयान लिए हैं. हालांकि, फिलहाल पुलिस इस मामले में सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट बयान नहीं दे रही है.