लेटेस्ट न्यूज़

Mirzapur News: नहर से निकलकर घर में घुसने लगा 7 फीट का विशाल मगरमच्छ, कुत्तों के भौंकने से खुला राज, रेस्क्यू ऑपरेशन कैमरे में कैद

Mirzapur Crocodile Rescue: मिर्जापुर के हलिया क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ नहर से निकलकर रिहायशी बस्ती में पहुंच गया और एक घर में घुसने लगा. कुत्तों के भौंकने से लोगों को खतरे का पता चला. वन विभाग ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया.

ADVERTISEMENT

नहर से निकलकर घर में घुसने लगा 7 फीट का विशाल मगरमच्छ, कुत्तों के भौंकने से खुला राज, रेस्क्यू ऑपरेशन कैमरे में कैद
नहर से निकलकर घर में घुसने लगा 7 फीट का विशाल मगरमच्छ, कुत्तों के भौंकने से खुला राज, रेस्क्यू ऑपरेशन कैमरे में कैद
social share
Google CTA

Mirzapur Crocodile Rescue: हलिया थाना क्षेत्र के हलिया ग्राम पंचायत के महादेव मजरा के मौर्या बस्ती में गुरुवार की सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ के निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया.