UP Gold Silver Rate Today: सोना के दामों में आई बड़ी गिरावट... चांदी की बढ़ी चमक, जानें अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
UP Gold Silver Rate Today 9 July: उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में आज सोना 2,130 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. जबकि चांदी 300 रुपये प्रति किलो महंगी हुई. लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा के ताजा भाव जानें.
ADVERTISEMENT

Gold and Silver Rate
UP Gold Silver Rate Today 9 July: उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. अगर आप भी शादी-ब्याह या निवेश के लिए कीमती आभूषण खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. यूपी के प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 2,000 रुपये से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि दूसरी ओर चांदी के खरीदारों को थोड़ा झटका लगा है क्योंकि चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है.
