लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: बाराबंकी में मेहरबान हुआ मानसून, झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, खेतों में पर्याप्त पानी भरने से रोपाई का काम तेज

Barabanki Weather Today 9th July 2026:बाराबंकी में गुरुवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाने के साथ किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी. खेतों में पर्याप्त पानी भरने से धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है, जबकि सिंचाई की लागत घटने और खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है.

ADVERTISEMENT

 बाराबंकी में मेहरबान हुआ मानसून, झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, खेतों में पर्याप्त पानी भरने से रोपाई का काम तेज
बाराबंकी में मेहरबान हुआ मानसून, झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, खेतों में पर्याप्त पानी भरने से रोपाई का काम तेज
social share
Google CTA

Barabanki Weather Today 9th July 2026: जनपद में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते आसमान घने बादलों से ढक गया. इसके बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले को तरबतर कर दिया. रामनगर, नवाबगंज, फतेहपुर, हैदरगढ़, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट सहित सभी छह तहसीलों में हुई मूसलाधार वर्षा से मौसम सुहाना हो गया. कई दिनों से भीषण उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई.