लेटेस्ट न्यूज़

रिपोर्टर की नजर से: नोएडा में बारिश की तबाही, सेक्टर 105 में बीच रास्ते गिरे पेड़ ने ब्लॉक की रोड

Noida Ground Report: नोएडा में लगातार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और कई जगह पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया. ग्राउंड रिपोर्ट में ड्रेनेज व्यवस्था, नालों की सफाई और नोएडा प्राधिकरण की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

ADVERTISEMENT

Noida Ground Report
Noida Ground Report
social share
Google CTA

Noida Ground Report: दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. लगातार हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी है. लेकिन उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी कहे जाने वाले नोएडा को जलमग्न कर दिया है. बारिश के कारण नोएडा प्राधिकरण के ड्रेनेज सिस्टम और नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावों की हवा निकल गई है. हालात इतने बदतर हैं कि सड़कों पर भारी जलभराव के साथ-साथ कई जगहों पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि संकट के इस समय में भी घंटों तक न तो अथॉरिटी का कोई कर्मचारी जमीन पर दिखा और न ही ट्रैफिक को संभालने के लिए पुलिस का कोई जवान.