30 सितंबर को PM मोदी करेंगे नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन... 23 KM लंबे Metro कॉरिडोर में ये 13 स्टेशन शामिल
नवरात्र में मेरठ को मिलेगा बड़ा तोहफा! नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का जल्द उद्घाटन संभव है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी इस परियोजना का शुभारंभ करने के लिए मेरठ आ सकते हैं, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच का सफर सिर्फ 1 घंटे में पूरा होगा।
ADVERTISEMENT

Namo Bharat Train
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल यानि नमो भारत ट्रेन का काम लगभग पूरा हो चुका है. संभावना है कि रैपिड रेल के आखिरी चरण और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन को लेकर नवरात्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ दौरा हो सकता है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 30 सितंबर को मेरठ आ सकते हैं और उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. हालांकि अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है, ना ही कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा हुई है. चर्चा यही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के सराय काले खां से नमो भारत हाई स्पीड ट्रेन में बैठकर मेरठ आकर उद्घाटन करेंगे या मेरठ में उद्घाटन कर नमो भारत से दिल्ली जाएंगे. संभावित कार्यक्रम को देखते हुए एनसीआरटीसी ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं.

