मेरठ में बेटी के तलाक का मायके वालों ने मनाया ऐसा जश्न कि देखते रह गए लोग, वायरल हुई अनोखी घर वापसी
Meerut Divorce Story: मेरठ में एक पिता ने तलाक के बाद घर लौटी बेटी प्रतीक्षा का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया. रिटायर्ड जज पिता ने आई लव माय बिटिया टी-शर्ट पहनकर समाज को बेटी के सम्मान का संदेश दिया.
ADVERTISEMENT

Meerut Divorce Story: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के शास्त्री नगर से एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है. यहां एक रिटायर्ड जज ने अपनी बेटी के तलाक के बाद उसे बोझ समझने के बजाय पूरे सम्मान और जश्न के साथ वापस घर लाया. सोशल मीडिया पर इस अनोखे स्वागत की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें परिवार I Love My Daughter लिखी टी-शर्ट पहनकर झूमता नजर आ रहा है.