लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य ने बोला हमला तो सीरियस हो गए सपा प्रमुख! दोनों ने एक दूसरे पर चलाए तंज के तीर

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सोशल मीडिया पर तीखी जंग छिड़ गई है. दादरी रैली को फ्लॉप बताने पर अखिलेश ने केशव मौर्य पर पलटवार किया, जिसके बाद भगवा और जालीदार टोपी पर बयानबाजी तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में तलवारें एक बार फिर खिंच गई हैं. इसकी शुरुआत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गाजियाबाद दौरे से हुई, जहां उन्होंने सपा चीफ अखिलेश यादव की दादरी रैली को फ्लॉप शो करार दिया. इसके जवाब में अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम के पद और उनके चुनाव हारने पर तीखा तंज कसा, जिसके बाद केशव मौर्य ने भी लठैतवाद और जालीदार टोपी जैसे शब्दों से हमला बोला.