लेटेस्ट न्यूज़

इंडिगो फ्लाइट में सीलबंद बैग से गायब हुई कीमती ऑटोमैटिक घड़ी? लखनऊ के पैसेंजर सक्षम पाठक ने लगाया चोरी का आरोप

Lucknow News: लखनऊ के सक्षम पाठक ने इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ पर चेक-इन बैगेज से घड़ी चोरी करने का आरोप लगाया है. इस मामले में FIR दर्ज की गई है. खबर में आगे विस्तार से जानिए क्या है पूरा विवाद.

ADVERTISEMENT

UP News
Photo: Saksam Pathak
social share
google news

इंडिगो एयरलाइंस में सफर करने वाले एक पैसेंजर के साथ हुई घटना ने हवाई सफर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लखनऊ के रहने वाले सक्षम पाठक का आरोप है कि एयरलाइन की कस्टडी में रहने के दौरान उनके बैग की सील तोड़कर उसके अंदर रखी टाइटन ऑटोमैटिक घड़ी चोरी कर ली गई. इस मामले में पीड़ित ने FIR दर्ज करा दी है. दूसरी तरफ पीड़ित का दावा है कि शिकायत के बावजूद एयरलाइन प्रबंधन मामले को टालकर सटीक कार्रवाई नहीं कर रहा है.