अप्रैल में ये कैसा वेदर! मौसम विभाग ने UP को लेकर फिर जारी की चेतावनी, इन जिलों में बारिश-आंधी के साथ लोगों से भी अपील की
UP Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी, दोनों इलाकों का मौसम खराब हो सकता है. इस दौरान आईएमडी ने कई जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP Weather News: अप्रैल में भी उत्तर प्रदेश का मौसम सभी को चौंका रहा है. एक बार फिर मौसम विभाग ने यूपी के वेदर को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. आईएमडी ने यूपी के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान यूपी में तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है. इस दौरान यूपी का मौसम अचानक खराब हो सकता है और बारिश-आंधी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है.