लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में सभा करने के बाद संजय निषाद ने कर दिया बड़ा ऐलान, इतनी सीटों पर ठोका दावा

UP News: नोएडा में निषाद पार्टी की गुर्जर-कश्यप-निषाद संयुक्त सभा. संजय निषाद ने पश्चिमी यूपी की सीटों पर चुनाव लड़ने और समाज को हक दिलाने का किया एलान. भाजपा गठबंधन के साथ जीत का दावा.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र इन दिनों पश्चिमी यूपी में केंद्रित है. 5 अप्रैल को नोएडा के सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर निषाद पार्टी ने एक भव्य सम्मेलन किया. कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने इस मंच से स्पष्ट कर दिया कि निषाद पार्टी अब केवल पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी अपनी बड़ी हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी.