IIT कानपुर ने बनाया बारिश का फॉर्मूला, मेरठ से उड़े सेसना विमान ने दिल्ली के आसमान में किया ये कमाल
दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश का पहला ट्रायल सफल. IIT-कानपुर के सहयोग से दिल्ली सरकार ने बुराड़ी, करोल बाग जैसे इलाकों में क्लाउड सीडिंग की. जानें कब होगी बारिश?
ADVERTISEMENT

IIT Kanpur Cloud Seeding in Delhi.
IIT Kanpur Cloud Seeding in Delhi: दिल्ली की हवा साफ बनाने के लिए मंगलवार को वो ऐतिहासिक प्रयोग किया गया, जिसका काफी समाय से इंतजार था. दिल्ली सरकार ने IIT-कानपुर के साथ मिलकर आसमान में क्लाउड सीडिंग का पहला सफल ट्रायल पूरा कर लिया है. एक खास विमान ने दिल्ली के ऊपर बादलों में कुछ ऐसे रसायन छोड़े हैं, जिनके असर से अगले कुछ ही घंटों में कृत्रिम (आर्टिफिशियल) बारिश हो सकती है. अगर यह प्रयोग सफल रहा तो यह दिल्ली के प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में इसे काफी अहम माना जाएगा.
