10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी... इंस्टाग्राम पर ये रील वायरल, इसे बनाने वाले शादाब हसन कौन हैं?
दस वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी? शादाब हसन की वायरल इंस्टाग्राम रील ने इंटरनेट पर धूम मचा दी. इस मजेदार ट्रेंड की पूरी कहानी के साथ साथ जानिए शादाब हसन कौन हैं और बादशाह ने इसे कैसे लोकप्रिय बनाया.
ADVERTISEMENT

Shadab Hasan
दस वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी... अगर आप इंस्टाग्राम पर रील्स देखते हैं, तो आपने मशहूर सिंगर बादशाह की जुबान से यह लाइन जरूर सुनी होगी. यह एक सवाल है जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इस ट्रेंड के पीछे जो शख्स है, उसका नाम शादाब हसन है. शादाब हसन ने अपनी एक रील में बोली गई इस लाइन से करोड़ों लोगों का ध्यान खींच लिया है. उनका यह वीडियो रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गया है. इस रील की पूरी कहानी जानने के साथ-साथ ये भी जानिए कौन हैं शादाब हसन?