लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में बीए की छात्रा को शाहरुख ने उसके भाई के सामने दुकान पर छेड़ा, पिछले 6 महीने से कर रहा था बदतमीजी

मेरठ में एक छात्रा से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शाहरुख गिरफ्तार हो गया है. जानें कैसे 6 महीने से परेशान कर रहे युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की से खींचतान की और अपहरण की कोशिश भी की थी.

ADVERTISEMENT

CCTV Footage of Incident
CCTV Footage of Incident
social share
google news

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि युवती से एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कर खींचतान और छेड़छाड़ की. युवती ने परिजनों से इस बात की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि करीब 6 महीने से आरोपी लगातार युवती को कॉलेज आते-जाते वक्त परेशान कर रहा था. आरोपी ने मार्च में भी अपने साथी के साथ मिलकर युवती के अपहरण का प्रयास किया था.