पवन सिंह ने पत्नी को घर में घुसने से रोका, फूट-फूटकर रोईं रोते हुए ज्योति ने लगाए ये सारे आरोप
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच का विवाद इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बीती रात पवन सिंह की पत्नी उनके सेलिब्रिटी अपार्टमेंट में उनसे मिलने पहुंचीं पहुंची थीं. इस दौरान वहां जमकर हंगामा देखने को मिला.
ADVERTISEMENT

pawan and jyoti singh
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच का विवाद इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बीती रात पवन सिंह की पत्नी उनके सेलिब्रिटी अपार्टमेंट में उनसे मिलने पहुंचीं पहुंची थीं. इस दौरान वहां जमकर हंगामा देखने को मिला. जैसे ही ज्योति सिंह अपार्टमेंट के गेट के पास पहुंची वैसे ही वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक लिया. ये देखते ही ज्योति हैरान रह गईं. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि उनके पति पवन सिंह ने उनके खिलाफ FIR कराई है. ज्योति वीडियो में रोती बिलखती दिखीं. उन्होंने इस दौरान जहर खाकर आत्महत्या करने तक की धमकी भी दे दी. हालांकि बाद में ज्योति सिंह को घर के अंदर जाने दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पवन सिंह की मां घर के अंदर मौजूद थीं.