लेटेस्ट न्यूज़

कैसे हुई थी मेरठ में दलित लड़की के मां की मौत, आरोपी पारस सोम ने कोर्ट रूम के अंदर ये सब बताया

Meerut Dalit Woman Murder Update: मेरठ के कपसाड़ गांव में दलित महिला की मौत और युवती के लापता होने के मामले में मुख्य आरोपी पारस सोम की कोर्ट में पेशी हो गई है. भारी सुरक्षा के बीच पेश हुए पारस के वकील ने चौंकाने वाला दावा किया है कि आरोपी और लड़की के बीच ढाई साल से प्रेम संबंध थे.

ADVERTISEMENT

Paras som advocate
Paras som advocate
social share
Google CTA

Meerut Dalit Woman Murder Update: मेरठ के कपसाड़ गांव में दलित महिला की मौत और उसकी बेटी के लापता होने के मामले में पुलिस ने आरोपी पारस सोम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. पेशी के दौरान भारी भीड़ और कड़े पुलिस पहरे के बीच पारस के चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ था. इस दौरान पारस के वकील ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसने कोर्टरूम के अंदर क्या कुछ कहा है. साथ ही उसने लड़की की मां की मौत को लेकर भी चौंकाने वाली बात कही है.