UPTak Baithak Logo

नोटों की गड्डियों के साथ लेटी दिखी लड़की, मेरठ में शादीशुदा महिला की मां ने पार्षद दामाद पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

Meerut News: मेरठ में AIMIM पार्षद पति हाजी अफजाल पर एक महिला ने अपनी 22 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है. वायरल वीडियो में युवती नोटों की गड्डियों के साथ नजर आई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/6

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने AIMIM पार्षद पति हाजी अफजाल पर अपनी 22 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है. मामले में युवती के नोटों की गड्डियों के साथ वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया.

2

2/6

पीड़िता की मां के मुताबिक बेटी का निकाह 17 अप्रैल 2026 को मोदीनगर निवासी युवक अमन के साथ हुआ था. महिला का दावा है कि परिवार से करीबी संबंध रखने वाले हाजी अफजाल ने शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी का तलाक करा दिया.

3

3/6

 मां ने आरोप लगाया कि हाजी अफजाल उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था और उसे ससुराल से अपने साथ ले गया. इसके बाद युवती को बंधक बनाकर जबरन गलत काम में धकेल दिया गया.
 

4

4/6

महिला का कहना है कि आरोपी अक्सर बेटी को राजस्थान लेकर जाता था और उसके बैंक खाते में मोटी रकम ट्रांसफर की गई. परिवार ने विरोध किया तो उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई.
 

5

5/6

पुलिस को सौंपे गए वीडियो में युवती बेड पर 500-500 रुपये की नोटों की गड्डियों के साथ दिखाई दे रही है. हालांकि एक अन्य वीडियो में युवती अपनी मर्जी से ससुराल छोड़ने की बात भी कह रही है.

6

6/6

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने हाजी अफजाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस वीडियो, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य सबूतों की जांच कर रही है. एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.