UPTak Baithak Logo

वृंदावन बांके बिहारी मंदिर की जमीन हुई कब्रिस्तान के नाम दर्ज, HC ने दिए ये आदेश, जानें मामला

Mathura Vrindavan: मथुरा जिले के वृंदावन में स्थित विश्व विख्यात बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) की जमीन का स्वामित्व कब्रिस्तान के नाम पर किए…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mathura Vrindavan: मथुरा जिले के वृंदावन में स्थित विश्व विख्यात बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) की जमीन का स्वामित्व कब्रिस्तान के नाम पर किए जाने को लेकर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. बता दें कि हाईकोर्ट ने मथुरा जिले की छाता विधानसभा के तहसीलदार को 17 अगस्त के दिन हाईकोर्ट में तलब किया है. तहसीलदार को स्पष्टीकरण के साथ हाईकोर्ट ने तलब किया है. आपको बता दें कि बांके बिहारी मंदिर के नाम जो जमीन दर्ज है, उसको पहले राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान और फिर पुरानी आबादी के नाम से दर्ज कर दिया गया था.