लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की हुई 'रहस्यमयी' मौत, क्या था उनका असली नाम और कहां के थे रहने वाले?

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम राधा केली कुंज से जुड़ी एक दुखद और रहस्यमयी खबर ने संत समाज को झकझोर कर रख दिया है. दावा है कि प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हुई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम राधा केली कुंज से जुड़ी एक दुखद और रहस्यमयी खबर ने संत समाज को झकझोर कर रख दिया है. दावा है कि प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है. खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.