लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: नगर आयुक्त ने पार्षदों संग की विकास कार्यों की समीक्षा, सफाई और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

Mathura Municipal Corporation: नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मथुरा सिटी जोन के पार्षदों के साथ विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा की. वार्डवार सफाई, सीवर, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव पर चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने डलावघरों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने और प्रत्येक वार्ड के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

नगर आयुक्त ने पार्षदों संग की विकास कार्यों की समीक्षा, सफाई और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
नगर आयुक्त ने पार्षदों संग की विकास कार्यों की समीक्षा, सफाई और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
social share
Google CTA

Mathura Municipal Corporation: नगर निगम मथुरा-वृंदावन के भूतेश्वर मुख्यालय में शुक्रवार को मथुरा सिटी जोन के पार्षदों के साथ नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह और अनिल कुमार भी उपस्थित रहे.