लेटेस्ट न्यूज़

गैस की किल्लत और महंगाई की मार: मथुरा में सिलेंडर छोड़ चूल्हे पर लौटीं महिलाएं, आंखों और फेफड़ों पर खतरा

LPG Price Hike in Mathura: मथुरा के नौहझील क्षेत्र में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के कारण उज्ज्वला योजना के सिलेंडर धूल फांक रहे हैं. ग्रामीण महिलाएं मजबूरी में दोबारा पारंपरिक चूल्हे और लकड़ी की ओर लौट आई हैं.

ADVERTISEMENT

PG Price Hike in Mathura
PG Price Hike in Mathura
social share
google news

LPG Price Hike in Mathura: मथुरा के नौहझील क्षेत्र में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण ग्रामीण इलाकों में उज्ज्वला योजना के सिलेंडर अब कोनों में धूल फांक रहे हैं. मजबूरी में महिलाएं एक बार फिर पारंपरिक लकड़ी और उपलों के चूल्हे की ओर लौटने को विवश हैं. सुबह होते ही गांवों में घरों से निकलता धुंआ इस बात का गवाह है कि स्वच्छ ईंधन का सपना अब महंगाई की भेंट चढ़ चुका है.