दलित की जमीन पर कब्जे का आरोप, करणी सेना ने आंदोलन की चेतावनी दी
Mathura Land Dispute: मथुरा के मांट क्षेत्र में दलित परिवार की भूमि और चक मार्ग पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है. पीड़ित ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. करणी सेना ने मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है और 15 जून को धरना-प्रदर्शन व हवन करने की घोषणा की है.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura Land Dispute: मांट क्षेत्र के गांव चुरा हंसी में एक दलित परिवार की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज सार्वजनिक चक मार्ग की पैमाइश एवं सीमांकन की कार्रवाई को कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा बाधित किया जा रहा है.
