गर्दन के पास... हवा में तिनके की तरह उड़ता हुआ आया टीन शेड, देखते ही चिल्लाने लगे लोग
इटावा में 90 किमी/घंटा की रफ्तार से चली तेज आंधी के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया. हवा में उड़ता टीन शेड सड़क से गुजर रही महिला की गर्दन के बेहद करीब से निकल गया.
ADVERTISEMENT

इटावा, उत्तर प्रदेश: यूपी के इटावा से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां कल देर शाम आई तेज आंधी के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. हवा में तिनके की तरह उड़ता हुआ एक टीन शेड सड़क से गुजर रही एक महिला की बिल्कुल गर्दन के पास से गुजरा.
