लेटेस्ट न्यूज़

Mathura Congress Protest: मथुरा में अपर्णा यादव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला आरक्षण और परिसीमन मुद्दे पर सरकार को घेरा

Mathura Congress protest: मथुरा में राजनीतिक तनाव उस वक्त बढ़ गया जब भाजपा नेता अपर्णा यादव के खिलाफ महिला कांग्रेस सड़कों पर उतर आई. झंडा जलाने के आरोप को लेकर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News
social share
google news

Mathura News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के निर्देश पर, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता अपर्णा यादव द्वारा कांग्रेस का झंडा जलाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रूपा लवानिया के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने होली गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका.इस दौरान वरिष्ठ नेत्री और पीसीसी सदस्य लता चौहान ने कहा कि अपर्णा यादव का यह कदम बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास प्रतीत होता है.