लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव का बड़ा वादा! 2027 में सपा सरकार आने पर देंगे 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 40000 महिला पेंशन

Akhilesh Yadav News: लखनऊ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने स्मार्ट मीटर, महंगाई और खाद की कमी पर सरकार को घेरा. 2027 के लिए मुफ्त बिजली और पेंशन का किया ऐलान.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
google news

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2027 के लिए बड़ा सियासी दांव चल दिया है. दरअसल, सोमवार को बुंदेलखंड और अन्य जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव ने स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी को लेकर शिकायत की. इसके बाद अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से बाड़ा वादा करते हुए कहा कि जब उनकी सरकार आएगी तब लोगों को बिजली बिल को लेकर बड़ी राहत दी जाएगी.