लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में बारात में नाचती महिलाओं को कहा 'चुड़ैल'... फर्जी पुलिसवाला बनकर रौब झाड़ना युवक को पड़ा भारी!

ADVERTISEMENT

बरेली में एक युवक ने बारात में नाचती महिलाओं का वीडियो बनाकर उन्हें 'चुड़ैल' कहा और खुद को पुलिसवाला बताया. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक को बारात में महिलाओं का मजाक उड़ाना और 'फर्जी दरोगा' बनना काफी भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के चक्कर में युवक ने न केवल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई, बल्कि कानून को भी गुमराह करने की कोशिश की.