लेटेस्ट न्यूज़

Ghazipur News: हल्द्वानी में चमके दिलदारनगर के खिलाड़ी, 11 पदक जीतकर बढ़ाया गाजीपुर का मान, विधायक ने किया सम्मानित

Haldwani Muay Thai Championship Ghazipur: गाजीपुर के दिलदारनगर स्थित सनबीम स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड में आयोजित 7वीं यूएमएआई नेशनल मुआयथाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

ADVERTISEMENT

हल्द्वानी में चमके दिलदारनगर के खिलाड़ी, 11 पदक जीतकर बढ़ाया गाजीपुर का मान, विधायक ने किया सम्मानित
हल्द्वानी में चमके दिलदारनगर के खिलाड़ी, 11 पदक जीतकर बढ़ाया गाजीपुर का मान, विधायक ने किया सम्मानित
social share
google news

Haldwani Muay Thai Championship Ghazipur: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 7वीं यूएमएआई (UMAI) नेशनल मुआयथाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले सनबीम स्कूल, दिलदारनगर के खिलाड़ियों को जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने अपने आवास पर सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों को ट्रैकसूट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.