लेटेस्ट न्यूज़

बहन का मर्डर उसके हसबैंड ने कर दिया... राहुल भाटी ने पत्नी मनीषा को बेंगलुरु से बुलाया और साइकिल के पैडल से कर दी हत्या!

UP News: बागपत के चांदीनगर में शक के चलते पति राहुल भाटी ने पत्नी मनीषा की कथित तौर पर हत्या कर दी. मृतका की बहन शिवानी ठाकुर ने आरोप लगाया है कि जीजा ने पूरी प्लानिंग के साथ बेटी से फोन कराकर मनीषा को बेंगलुरु से बुलाया और साइकिल चैनसेट के धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी.

ADVERTISEMENT

Baghpat Crime News
Baghpat Crime News
social share
google news

Baghpat Crime News: बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव में एक पति ने शक के चलते अपनी ही पत्नी मनीषा ठाकुर की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी. इस पूरे मामले में मृतका की बहन शिवानी ठाकुर का एक बेहद सनसनीखेज बयान सामने आया है. शिवानी ठाकुर ने अपने जीजा राहुल पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि यह एक सोची-समझी और सुनियोजित हत्या थी, जिसके लिए बकायदा मासूम बेटी का इस्तेमाल कर मनीषा को जाल में फंसाया गया था.