यूपी के इन 2 जिलों को ₹1120 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, जनता को मिलेगी अपने नए घरों की चाबी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद और अलीगढ़ को 1,120 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है.
ADVERTISEMENT

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फिरोजाबाद और अलीगढ़ जिलों के दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों जिलों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजाबाद में 658 करोड़ रुपये और अलीगढ़ में 462 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा.