मथुरा जंक्शन पर दिल्ली से आई EMU ट्रेन पटरी छोड़ अचानक प्लेटफॉर्म पर चढ़ी, क्या है इसकी वजह?
मथुरा स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा, “सभी यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे और घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.”
ADVERTISEMENT

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर मंगलवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया. दरअसल, यहां प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची शकूरबस्ती-मथुरा EMU ट्रेन अचानक प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई, जिसके चलते मौके पर अफरा तरफरी मच गई. कहा जा रहा है कि ट्रेन की स्पीड तेज होने के चलते ऐसे हुआ. हालांकि ये EMU ट्रेन पहले ही अपने सभी यात्रियों को उतार चुकी थी, इसलिए हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह हादसा क्यों हुआ, फिलहाल अधिकारी इसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं.