मथुरा: हाई टेंशन तार में उलझा पैराग्लाइडर, पायलट और महिला बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल
मथुरा (Mathura News) में अक्सर लोग बिजली के कट जाने पर विद्युत विभाग और सरकार को कोसने लगते हैं पर बुधवार को बिजली का कटना…
ADVERTISEMENT

मथुरा (Mathura News) में अक्सर लोग बिजली के कट जाने पर विद्युत विभाग और सरकार को कोसने लगते हैं पर बुधवार को बिजली का कटना दो लोगों के लिए संजीवनी बन गया. एक पैराग्लाइडर हाईटेंशन बिजली के तारों पर गिरकर उलझ गया. गनीमत रही कि उस वक्त बिजली नहीं थी. ऐसे में पैराग्लाइडर के पायलट और महिला पर्यटक की जान बाल-बाल बच गई.