लखनऊ के नदवा कॉलेज के प्रिंसिपल मौलाना सईद उर रहमान आजमी नदवी का हुआ निधन, अखिलेश यादव ने जताया गहरा शोक
ADVERTISEMENT
Maulana Saidur Rahman Death: नदवा कॉलेज के प्रिंसिपल और इस्लामी विद्वान मौलाना सैदुर रहमान आजमी नदवी का निधन हो गया. अखिलेश यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और इसे समाज के लिए बड़ा नुकसान बताया.
Maulana Saidur Rahman Death: लखनऊ के मशहूर नदवा कॉलेज के प्रिंसिपल और जाने-माने इस्लामी विद्वान मौलाना सईद उर रहमान आजमी नदवी का इंतकाल हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरे लखनऊ और नदवा परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनके घर पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक जताते हुए इसे एक बहुत बड़ा नुकसान बताया. मौलाना साहब को आखिरी विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है.
