लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव के राज्यसभा कैंडीडेट धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी की तारीफ, जानें सपा उम्मीदवार ने क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Dhanraj Nathwani: अखिलेश यादव के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नथवानी ने पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी तारीफ की है. उनके पोस्ट के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

social share
Google CTA

Dhanraj Nathwani: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धनराज नथवानी का एक पोस्ट चर्चा में आ गया है. एक तरफ इंडिया ब्लॉक के नेता केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नथवानी ने पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी जमकर तारीफ की है. नथवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नरेंद्र मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर को नेतृत्व, सेवा और राष्ट्रीय कर्तव्य से जोड़ते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और सपा के फैसले को लेकर सवाल उठने लगे हैं.