कौन है मानस बाजपेई जिसने मशहूर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन को गोलियों से भूनकर मार डाला
लखनऊ में दिव्या मिश्रा हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.पति मानस बाजपेई ने पत्नी की हत्या के बाद अपनी बीमार बहन और खुद को भी गोली मार ली. खबर में जानें मानस बाजपेई कौन था?
ADVERTISEMENT

who is Manas Bajpai
लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में ICICI बैंक के बाहर दिनदहाड़े हुई दिव्या मिश्रा की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले अपडेट सामने आ रहे हैं. मृतका दिव्या मिश्रा कोई और नहीं बल्कि पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की सगी बहन थीं. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला कोई पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि खुद दिव्या का पति मानस बाजपेई था. पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसने व्हाट्सएप स्टेटस पर कत्ल की वजह लिखी अपनी बीमार बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी खत्म कर लिया.
