हनुमान चालीसा चल रही थी... पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन को मारने के बाद हत्यारे ने अपने घर आकर क्या किया?
Divya Mishra Death: लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद पति मानस और उनकी बहन के भी मृत मिलने से मामला और गंभीर हो गया है. पड़ोसी के मुताबिक, घर का दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी.
ADVERTISEMENT

Divya Mishra Death News: लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या के बाद उनके पति मानस ने अपनी बहन की भी जान ले ली. इसके बाद मानस ने खुद की भी जान ले ली. इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.
