लखनऊ की हाईटेक सहारा सिटी से इस बार क्या-क्या सामान ले गईं सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना... लिस्ट देखिए
लखनऊ में सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय की सहारा सिटी सील होने के बाद 22 नवम्बर को उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय अपनी गृहस्थी का सामान लेकर चली गईं. नगर निगम ने इस पूरे प्रॉसेस की वीडियोग्राफी कराई है.
ADVERTISEMENT

Subrat Roy with Wife Swapna Roy. (File Photo))
लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय की सहारा सिटी अब नगर निगम की संपत्ति है. नगर निगम प्रशासन ने 6 अक्टूबर को इसे सील कर दिया था. लीज की शर्तों का उल्लंघन होने पर नगर निगम और एलडीए ने यह कार्रवाई की थी. इस बीच सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय ने नगर निगम से अनुमति लेकर 22 नवंबर को सहारा सिटी से अपनी गृहस्थी का सामान बाहर निकलवाया. कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम ने पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी कराई. बाहर ले जाए गए सामान की सूची तैयार की गई. अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले भी यहां से कई बार सामान निकाला जा चुका है. लेकिन इस बार स्वप्ना रॉय 6 डालों में सामान भरकर बाहर ले गईं हैं.