लखनऊ के रामकृष्ण मठ को घूमने का क्या है सबसे अच्छा समय? जानें इसकी खासियत, एंट्री फी और टाइमिंग्स
Ramakrishna Math Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हलचल भरे सड़कों से कुछ कदम दूर स्थित रामकृष्ण मठ, एक ऐसा स्थान है जहां मन को शांतिपूर्ण विश्राम मिलता है. हरे-भरे वृक्षों, सफेद संगमरमर दीवारों और मौन वातावरण में ध्यान, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक जागरण की अनुभूति करें. यह स्थल हर वर्ग के लोगों के लिए खुला है और बिना प्रवेश शुल्क के सप्ताह के सातों दिनों खुला रहता है.
ADVERTISEMENT

Ramakrishna Math
Ramakrishna Math Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की हलचल भरी सड़कों और बाजारों से कुछ कदम दूर एक ऐसा स्थान है, जहां कदम रखते ही मन ठहर जाता है! इस जगह का नाम रामकृष्ण मठ है. यह मठ किसी एक धर्म या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए है जो जीवन की तेज भागदौड़ से कुछ पल शांति के चाहते हैं. भागती हुई जिंदगी में जहां सब कुछ एक लक्ष्य की ओर दौड़ता दिखता है, वहां रामकृष्ण मठ जैसे स्थान एक मौन संदेश देते हैं- 'रुको, सांस लो और खुद से जुड़ो.'