₹73300 में लखनऊ से करें थाईलैंड की सैर, IRCTC की 6 दिन की विदेश यात्रा में आप करेंगे ये सब काम
IRCTC Thailand Calling Tour Package: IRCTC के उत्तरी क्षेत्र लखनऊ द्वारा "थाईलैंड कॉलिंग" टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है. यह विशेष टूर 30 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक चलाया जाएगा.
ADVERTISEMENT

IRCTC Thailand Calling Tour Package
IRCTC is launching Thailand Calling Tour Package: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी एक तरफ जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित पर्यटन और धार्मिक महत्त्व के स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज संचालित करता रहता है. वहीं दूसरी तरफ विदेश में स्थित पर्यटन स्थलों के भ्रमण का भी हवाई टूर पैकेज संचालित करता रहता है. इसी कड़ी मे आईआरसीटीसी के उत्तरी क्षेत्र लखनऊ द्वारा "थाईलैंड कॉलिंग" टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है. यह विशेष टूर 30 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक चलाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को पटाया और बैंकॉक की 6 दिवसीय विदेश यात्रा कराई जाएगी.