लेटेस्ट न्यूज़

थर्ड स्टेज कैंसर से जूझ रही जिस बहन का चेहरा याद कर आकाशदीप ने लिए 10 विकेट उसकी ये बातें इमोशनल कर देंगी

Akash Deep cancer patient sister video: इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान में मैच 10 विकेट लेकर अंग्रेजों को जीत से दूर रखने वाले बॉलर आकाशदीप चर्चा में हैं. इस बीच यूपी Tak ने उनकी कैंसर पीड़ित बहन से खास बातचीत की है, जो लखनऊ में रहती हैं.  

ADVERTISEMENT

Photo: Akash Deep Sister
Photo: Akash Deep's Sister
social share
google news

Akash Deep cancer patient sister video: इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम आजतक कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीती थी. मगर अब इस सूखे को खत्म कर दिया गया है. टीम इंडिया को इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 336 रनों की रिकॉर्डतोड़ जीत मिली है. भारत की इस जीत में वैसे तो कई खिलाड़ियों का योगदान रहा, लेकिन आकाशदीप की गेंदबाजी ने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कुल 10 विकेट झटक कर अंग्रेजों को जीत के आसपास भी नहीं भटकने दिया. अपनी इस परफॉर्मेंस के बाद से ही आकाशदीप सुर्खियों में हैं. इस बीच यूपी Tak ने उनकी कैंसर पीड़ित बहन से खास बातचीत की है, जो लखनऊ में रहती हैं.