लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में फाइलों के बीच छिपे सांप ने कर्मचारी को डसा, फिर ये सब हुआ

लखनऊ में यूपी पावर कॉरपोरेशन के शक्ति भवन में फाइलों के बीच एक सांप निकल आया. इस सांप ने वहां मौजूद एक कर्मचारी को डस लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां यूपी पावर कॉरपोरेशन के शक्ति भवन में फाइलों के बीच एक सांप निकल आया. इस सांप ने मौके पर मौजूद एक कर्मचारी को डस लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, कर्मचारी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.